Home क्राईम आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

Share
Blackmailing done by making objectionable photos and videos.
Share

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया हैं।
घटना मंगलवार की देर शाम की है। व्यवसायी ने इस संबंध में गुरुवार की शाम में लोयाबाद थाना में लिखित शिकायत देकर कारवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाने में महिला से पुलिस पुछताछ कर रही है।
व्यवसायी ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक दिन पहले उक्त महिला से फेसबुक पर उसका संबंध बना।फेसबुक मैसेंजर पर दोनों की बातचीत होती रही।
दुसरे दिन महिला ने उसे अपने घर में बुलाया। व्यवसायी ने महिला से कहा कि वह उसका घर नहीं देखा है। महिला ने अपने एक युवा साथी को केंदुआ भेजा। युवक उसे अपने साथ लेकर महिला के घर पहुंचा दिया।
व्यवसायी के महिला के घर पहुंचते ही योजना के तहत गिरोह के सदस्य ने काम करना शुरू कर दिया।‌व्यवसायी का महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया गया।इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई।
व्यवसायी का आरोप है कि विडियो और फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर उससे ऑनलाइन 33 हजार रुपये एक एकाउंट में ट्रांसफर कराया गया।
सोने की अंगुठी और चैन ले लिया गया तथा एक लाख 67 हजार हजार 252 रुपये क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर ली गई।इसके बाद व्यवसायी को छोड़ दिया गया।
इस गिरोह के लोग दस लाख रुपए के लिए व्यवसायी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।‌जिस महिला पर आरोप लगा है वह इसी तरह के मामले में पहले भी जेल जा चुकी है।लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बताया कि शिकायत मिली है।जांच चल रही है।जांचोपरांत कारवाई की जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...