Home झारखण्ड वरीय पदाधिकारियों ने स्वगणना कर की अभियान की शुरुआत।
झारखण्डराज्य

वरीय पदाधिकारियों ने स्वगणना कर की अभियान की शुरुआत।

Share
Senior officials started the campaign by taking self-count.
Share

लोग se.census.gov.in वेबसाइट पर अपने परिवार की जानकारी खुद भर सकते हैं।

धनबाद । प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु स्वगणना की शुक्रवार से धनबाद जिले में शुरूआत की गई।

उपायुक्त ने बताया कि देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू हो गई है। अभियान के पहले चरण में 1 मई से 15 मई तक लोग खुद ऑनलाइन (स्वगणना) अपनी जानकारी भर सकते हैं। दूसरे चरण में 16 मई से 14 जून तक कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी की जांच करेंगे।

लोग se.census.gov.in वेबसाइट पर जाकर 1 से 15 मई के बीच अपने परिवार की जानकारी खुद भर सकते हैं। इसके बाद कर्मचारी आकर इसे चेक करेंगे। सभी जानकारी सुरक्षित रहेगी। इसका उपयोग भविष्य की योजनाएं बनाने में होगा। उपायुक्त ने सभी लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की है।

इस निमित्त जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने स्वगणना के तहत सीएमएमएस पोर्टल में आवश्यक सभी जानकारी दर्ज की।

उन्होंने धनबाद के सभी नागरिकों से इसे अधिक से अधिक सफल बनाने की अपील की। साथ ही सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार ने इस अभियान के तहत स्वगणना का कार्य पूर्ण किया।

स्वगणना पूर्ण करने के उपरांत पोर्टल से एक 12 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड जेनेरेट होता है जो प्रगणक के साथ साझा करना होता है। इससे उनके घर की गणना सम्पूर्ण हो सके।

इस अवसर पर अपर जनगणना पदाधिकारी सह ज़िला सांख्यकी पदाधिकारी उमेश लोहरा, स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर पुष्कर चंद्र झा, जनगणना ज़िला समन्वयक कृष्ण कुमार मौर्य उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के हम सबके लिए प्रेरणा : हीरो राजन कुमार

मुंगेर (बिहार) : बफ्टा शादीपुर मुंगेर स्थित फिल्म स्टूडियो में भारतीय सिनेमा...

चोरी की घटना मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार।

रांची : विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरिया टोली में एक बंद घर...

आवारा कुत्तों के काटने से 5 वर्षीय मासूम की मौत।

धनबाद : गोनूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत भोला नाथ बसेरिया 4 नंबर यादव...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...