Home झारखण्ड एन.ई.ई.टी. (यूजी) परीक्षा 2026, एसडीम ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमण।
झारखण्डराज्य

एन.ई.ई.टी. (यूजी) परीक्षा 2026, एसडीम ने किया परीक्षा केंद्रों का भ्रमण।

Share
NEET (UG) Exam 2026, SDM visited the examination centres.
Share

कंट्रोल रूम में 0326 – 2311807 तथा डायल 112 नंबर रहेगा प्रभावी।

धनबाद । जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जामाडोबा, बीआईटी सिंदरी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, आईआईटी आईएसएम, एसएसएलएनटी कॉलेज तथा आरएस मोर कॉलेज में रविवार, 03 मई 2026, को एन.ई.ई.टी. (यूजी) परीक्षा 2026 संचालित की जाएगी।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने तथा परीक्षार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने आईआईटी आईएसएम तथा एसएसएलएनटी कॉलेज परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे, क्लासरूम, प्रवेश, सीटिंग प्लान सहित अन्य सभी सुविधाओं का जायजा लिया।

वहीं धनबाद सीओ राम प्रवेश तथा बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धनबाद नंबर 1, सीओ पूर्वी टुंडी सुरेश प्रसाद बर्नवाल व सीओ झरिया मनोज कुमार ने डिग्री कॉलेज आरएसपी 2 जामाडोबा, बीडीओ बलियापुर प्रभास चन्द्र दास व बीडीओ टुंडी विशाल कुमार पांडेय ने बीआईटी सिंदरी जबकि बीडीओ कलियासोल जय प्रकाश नारायण व सीओ तोपचांची नीलू टुडू ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, सीओ बाघमारा गिरिजानंद किस्कु व कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम ने आईआईटी आईएसएम, सीओ कलियासोल अशोक कुमार सिन्हा व सीओ बलियापुर मुरारी नायक ने एसएसएलएनटी कॉलेज तथा सीओ निरसा विक्रम आनंद व सीओ गोविंदपुर धर्मेन्द्र पांडेय ने आरएस मोर कॉलेज का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम तथा विधि व्यवस्था संधारण के प्रभार में अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, संपूर्ण नोडल एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद तथा पुलिस नोडल सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव रहेंगे।

कंट्रोल रूम में 0326 – 2311807 तथा डायल 112 नंबर प्रभावी रहेगा। सामान्य परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे तक जबकि पर्सन विथ डिसेबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) के लिए दोपहर 2 बजे से संध्या 6 बजे तक संचालित की जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...