Home झारखण्ड टुंडी के झगरू गांव में बंद चापानलों की मरम्मत करके किया चालू।
झारखण्डराज्य

टुंडी के झगरू गांव में बंद चापानलों की मरम्मत करके किया चालू।

Share
In Jhagru village of Tundi, closed hand pumps were repaired and made operational.
Share

धनबाद । टुंडी प्रखंड के बेगनरिया पंचायत के झगरू गांव में दो चापानल की मरम्मत करके उसे चालू कर दिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि उपरोक्त गांव में चापानला एवं जल मीनार बंद होने की शिकायत जलसेवा पोर्टल पर प्राप्त हुई थी।

शिकायत मिलने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 को बंद चापानल व जलमिनर की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद टुंडी प्रशाखा के कनीय अभियंता ने उपरोक्त ग्राम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि ग्राम में पांच चापानल है, जिसमें तीन बंद अवस्था में थे।

कनीय अभियंता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन में से दो चापानल की मरम्मत कर उसे चालू कर दिया। जबकि एक चापानल डिफंक्ट हो जाने के कारण उसे विशेष मरम्मती की सूची में दर्ज कर लिया। इसकी मरम्मत प्रमंडल द्वारा निविदा निस्तार होने के बाद कर ली जाएगी। साथ ही उक्त ग्राम में दो जल मीनार भी बंद पाए गए। इसे संबंधित मुखिया द्वारा 15वें वित्त की निधि अथवा डीएमएफटी मद से शीघ्र मरम्मत करा लिया जाएगा।

वहीं ग्राम झगरू के ग्रामीण प्रकाश हेंब्रम, स्टीफन मुर्मू, अजय कुमार हेंब्रम तथा सुबोदी देवी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद चापानलों के सभी पाइप को बाहर निकालकर उसकी मरम्मत कर पानी चालू कर दिया। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

उप विकास आयुक्त ने आमजनों से अपील की है कि जहां कहीं भी पानी का संकट उत्पन्न हो या चापानल खराब हो तो आमजन जलसेवा पोर्टल https://dhn-jalsewa.in पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत का त्वरित समाधान किया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...