Home झारखण्ड महिला ग्रामीणों ने बीसीसीएल अधिकारियों पर लगाया अवैध ढंग से कोयला उत्खनन करवाने का आरोप।
झारखण्डराज्य

महिला ग्रामीणों ने बीसीसीएल अधिकारियों पर लगाया अवैध ढंग से कोयला उत्खनन करवाने का आरोप।

Share
Female villagers accused BCCL officials of illegally excavating coal.
Share

तेतुलमारी के महिला ग्रामीणों ने बीसीसीएल अधिकारियों पर लगाया अवैध ढंग से कोयला उत्खनन करवाने का आरोप।

सुरक्षित पुनर्वास की मांग को लेकर महिलाओं ने बाघमारा सीओ कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन।

धनबाद । भू-धंसान से प्रभावित तेतुलमारी थाना अंतर्गत वेस्ट मोदीडीह कोलियरी (हरिजन बस्ती) की सैकड़ो महिला ग्रामीणों ने मंगलवार को बाघमारा प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सीओ को मांग पत्र देते हुए कहा कि हमलोग वेस्ट मोदीडीह कोलियरी (हरिजन बस्ती) के स्थाई निवासी हैं। हम सभी लगभग 50 परिवारों के सदस्य पूरे परिवार के साथ इस बस्ती में रहते है। हमारी बस्ती के नीचे बन्द पड़ी खदानों से बीसीसीएल क्षेत्र संख्या-4 के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन किए बगैर कोयला उत्खनन अवैध ढ़ग से करवाया जा रहा है। जिससे हमारी बस्ती में भू-धँसान का भय बना हुआ है। क्योंकि अवैध उत्खन्न से कई स्थानों पर भू-धँसान की घटना एवं जानमाल की क्षति हो चुकी है, हमारी बस्ती में भी एक स्थान पर जमीन धँस चुकी है। डर है कि कभी भी हमारी पूरी बस्ती भू-धँसान की शिकार हो सकती है। दिन रात लगातार अवैध कोयला उत्खनन जारी है।महिलाओं ने सीओ से सुरक्षित स्थान पर आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।

बता दे कि इससे पहले भी ग्रामीणों ने तेतुलमारी में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ झाड़ू लेकर सड़को पर उतरकर प्रदर्शन किया था। उसके बावजूद भी तेतुलमारी में धड़ल्ले से अवैध कोयला कारोबार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस के मिली भगत से ही तेतुलमारी में अवैध कोयला कारोबार खुलेआम चल रहा है।

मौके पर सुनीता देवी, मीना देवी, जगिया देवी, तिलु देवी, बसमतिया देवी, कुशमी देवी, ललिता देवी, कुन्ती देवी, गुलाबी देवी, सोनी देवी सहित कई अन्य महिलाए शामिल थी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...