Home झारखण्ड बीसीसीएल ब्लॉक-2 में कथित कोयला तस्करों ने बीसीसीएल कर्मियों पर किया हमला।
झारखण्डराज्य

बीसीसीएल ब्लॉक-2 में कथित कोयला तस्करों ने बीसीसीएल कर्मियों पर किया हमला।

Share
Alleged coal smugglers attacked BCCL employees in BCCL Block-2.
Share

14 नम्बर हाजरी घर से साइट जाने के दौरान घटी घटना, कर्मियों ने सुरक्षा की मांग की।

धनबाद : बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र के कोलियरी में मंगलवार को 14 नम्बर हाजिरी घर के पास हाजिरी बनाकर अपने कार्यस्थल पर जा रहे बीसीसीएल कर्मियों और ट्रेड यूनियन नेताओं पर लाठी डंडे से लैस दर्जनों की संख्या में असामाजिक तत्वों ने बीसीसीएल कर्मियों पर अचानक हमला कर दिया।
हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और जान बचाने के लिए कर्मी इधर-उधर भागने लगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाजिरी बनाने के बाद बीसीसीएल कर्मी अपने साइट पर पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ लोगों को अवैध गतिविधि में संलिप्त देखा। वहीं अवैध कोयला कटाई में संलिप्त असामाजिक तत्वों की नजर भी बीसीसीएल कर्मियों पर पड़ी। असामाजिक तत्वों को यह बात नागवार गुजरी की कर्मी उनके अवैध कार्यों में दखल देने क्यों पहुंचे। बस फिर क्या था असामाजिक तत्वों ने आव देखा ना था और अचानक ही झुंड बनाकर कर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ वाहनों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि बीसीसीएल या प्रशासन की ओर से ना तो कोई आधिकारिक बयान आया है ना ही इस बात की पुष्टि की गई है।
घटना के बाद आक्रोशित कर्मियों ने परियोजना का कार्य बंद कर दिया एवं बीसीसीएल ब्लॉक-2 के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी कर्मियों पर हमले की पुष्टि हुई है। महाप्रबंधक राजीव कुमार ने दोषियों के खिलाफ जल्द पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद कर्मी काम पर लौटे। हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रबंधन द्वारा पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

इधर प्रबंधन ने हाजिरी घर पर सीआईएसएफ जवानों की तैनाती कर दी है। वहीं, घटना की कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ सीआईएसएफ जवानों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने की भी बात भी सामने आई है। पत्रकारों को बिना अनुमति फोटो लेने से रोका गया, जिससे पत्रकारों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने सीआईएसएफ की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया है। बता दे कि कुछ दिन पहले ही सीआईएसएफ की मौजूदगी में ही कोयला तस्करों ने बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ मारपीट कर उन्हें अगवा करने की कोशिश की थी।

स्थानीय ट्रेड यूनियन नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बीसीसीएल में काम करना अब जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...