कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल गई। जब राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
थाना राजपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की एक कार में संदिग्ध लोग घूम रहे हैं।
पुलिस ने नैनपुर पुलिया के पास कार को रोकने की कोशिश की, तभी कार सवार बदमाश भागने लगे और भागते समय पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस पर जानलेवा फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।
घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,वहीं पकड़े गए दो अन्य अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नम्बर की कार,दो तमंचे 315 बोर, कारतूस और लूटे गए आभूषण बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक, ये वही गैंग है जिसने 1 मई की रात एक महिला से तमंचे के बल पर लूट की थी।
इस मामले में पहले से मुकदमा दर्ज था और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
गिरफ्तार अभियुक्त अरुण यादव पर कई संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
Leave a comment