Home झारखण्ड अंडरपास पुल में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने किया निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

अंडरपास पुल में जलजमाव से ग्रामीण परेशान, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने किया निरीक्षण।

Share
Villagers worried due to water logging in underpass bridge, MP representative Subhash Ravani inspected.
Share

धनबाद : बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ 4 नंबर रेलवे फाटक के समीप निर्मित अंडरपास पुल में जलजमाव की समस्या को लेकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के दिशानिर्देश में सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने बुधवार को ग्रामीणों संग स्थल का निरीक्षण किया।ग्रामीणों ने जलजमाव की समस्या से सांसद प्रतिनिधि को अवगत कराया।जिस पर सुभाष रवानी ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द सांसद के निर्देशानुसार धनबाद मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात कर समस्या के निदान को लेकर बातचीत करेंगे।जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों संग धरना प्रदर्शन भी करेंगे।उन्होंने कहा कि वास्तविक रूप से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं और इनकी मांगे जायज हैं।
ज्ञात हो कि प्रतिदिन जल जमाव की समस्या होती हैं।बारिश होने पर स्थिति अत्यधिक गंभीर हो जाती हैं।आने – जाने में ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।ग्रामीणों के अनुसार पानी घुटनों तक भर जाता हैं।हजारों की आबादी इसी अंडरपास पुल से होकर रोज आना जाना करते हैं।आस – पास दर्जनों गांव के लोग इसी पर आश्रित हैं। कारण बगल का रेलवे फाटक भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया हैं।
सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने कहा कि रेल प्रबंधन कोई वैकल्पिक रास्ता निकाले।जिससे ग्रामीणों को ज़्यादा परेशानी न हो।वहीं संवेदक पर कई गंभीर आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरती गई हैं।जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही हैं।ऐसे संवेदक को ब्लैकलिस्ट करना चाहिए।संवेदक द्वारा भ्रष्ट कार्य किया गया,जिसका खामियाजा आज ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा हैं।
मौके पर मुखिया भीम लाल रजक,देवनारायण महतो,संतोष रवानी,अजय रवानी,गणेश रवानी,बुद्धेश्वर कुम्हार,मो. आसिफ, महावीर महतो,राजेश साव, सहदेव प्रसाद महतो,विवेक कुमार रवानी,संतोष कुंभकार,खगेंद्र रवानी,बबलू महतो,भागीरथ महतो एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...