Home झारखण्ड विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।
झारखण्डराज्य

विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

Share
Organization of blood donation camp on World Red Cross Day.
Share

धनबाद । विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद ने दो ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। प्रथम कैंप व्यवहार न्यायालय स्थित मध्यस्ता केंद्र में आयोजित किया गया। इसमें 17 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

तत्पश्चात भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद में विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर पदेन उपाध्यक्ष सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने केक काट कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। जहां भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के दो सदस्यों ने रक्तदान किया।

वहीं एक अन्य कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद के कार्यकारिणी की बैठक पदेन उपाध्यक्ष सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित की गई।

मौके पर अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे के साथ चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, वाईस चेयरमैन धनेश्वर महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी सह सहसचिव रवींद्रनाथ ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेन्द्र सिंह, देवेंद्र कुमार, दिलीप सिंह, बेनजीर परवीन, श्वेतांबरा पाठक, आशीष अग्रवाल, डॉ जिम्मी अभिषेक, रणजीत सिंह, सौरभ सिंह, ललिता चौहान, लीला माजी, ब्रिजेन्द्र सिंह, रवि श्रीवास्तव सहित भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद के अन्य सदस्य एवं युको बैंक कोर्ट मोड़ शाखा प्रमुख डॉ उपेंद्र कुमार व मधु कुमारी उपस्थित रहीं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...