Home झारखण्ड एनएसयू के 3 छात्रों को अकाउंट मैनेजर’ के पद पर मिली नियुक्ति।
झारखण्डराज्य

एनएसयू के 3 छात्रों को अकाउंट मैनेजर’ के पद पर मिली नियुक्ति।

Share
3 students of NSU got appointment to the post of 'Account Manager'.
Share

जमशेदपुर (झारखंड) । नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी पेशेवर योग्यता और वित्तीय कौशल के बल पर एक बार फिर सफलता हासिल की है। जमशेदपुर की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी ‘ए.एस कंस्ट्रक्शन’ ने कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से यूनिवर्सिटी के 3 प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन किया है।

चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से 2.8 लाख रुपये प्रति वर्ष का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है। यह प्लेसमेंट ड्राइव विशेष रूप से एम.बी.ए फाइनेंस के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें छात्रों के वित्तीय विश्लेषण और लेखांकन कौशल को परखा गया। सफल उम्मीदवारों को कंपनी में ‘अकाउंट मैनेजर’ की महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण क्षेत्र में अकाउंटिंग और फाइनेंस का प्रबंधन एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमारे छात्रों का अकाउंट मैनेजर’ के रूप में चयन यह दर्शाता है कि वे कॉर्पोरेट जगत की जटिल वित्तीय जिम्मेदारियों को संभालने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।उन्होंने सभी चयनित छात्रों को उनके सफल करियर के लिए बधाई दी”।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाण ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फाइनेंस के छात्रों के लिए अकाउंट मैनेजर का पद करियर की एक ठोस शुरुआत है। यह न केवल उनके कौशल को निखारेगा बल्कि उन्हें उद्योग के व्यावहारिक अनुभव से भी अवगत कराएगा। हमारी यूनिवर्सिटी भविष्य में भी छात्रों को ऐसे ही शानदार अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्लेसमेंट की इस खबर से पूरे प्रबंधन विभाग में खुशी का माहौल है। चयनित छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयासों को दिया है। विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल निरंतर इस दिशा में प्रयासरत है कि प्रत्येक विद्यार्थी को करियर के सर्वश्रेष्ठ अवसर प्राप्त हों।हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि हमारे विद्यार्थियों को देश की बेहतरीन कंपनियों में जगह मिले।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...