Home झारखण्ड टुंडी में प्रशासन का ‘एक्शन’ : गड्ढा खोदकर रोका रास्ता, प्रशासन ने चलाया जेसीबी।
झारखण्डराज्य

टुंडी में प्रशासन का ‘एक्शन’ : गड्ढा खोदकर रोका रास्ता, प्रशासन ने चलाया जेसीबी।

Share
Administration's 'Action' in Tundi: Road blocked by digging a pit, Administration started JCB.
Share

धनबाद । टुंडी से प्रशासन ने ‘एक्शन मोड’ दिखाते हुए जनता की एक बड़ी परेशानी को चंद मिनटों में दूर कर दिया। मामला रतनपुर पंचायत के कटचीरा मधुरसा गांव का है, जहाँ दबंगई या निजी कारणों से गांव की ‘लाइफलाइन’ कही जाने वाली सड़क को गड्ढा खोदकर ब्लॉक कर दिया गया था। लेकिन आज, टुंडी प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर न केवल अवरोध हटाया, बल्कि ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान भी लौटा दी है।

कटचीरा मधुरसा गांव के ग्रामीण लंबे समय से कह रहे थे कि एक व्यक्ति ने खोदकर पूरे गांव का रास्ता रोक दिया था। यह सड़क सिर्फ मिट्टी का रास्ता नहीं, बल्कि बुजुर्गों के लिए अस्पताल पहुँचने का जरिया और बच्चों के लिए स्कूल जाने का मार्ग थी। रास्ता बंद होने से गांव के लोग एक तरह से कैद होकर रह गए थे। शिकायत मिलने पर टुंडी के प्रभारी अंचल अधिकारी (CO) सुरेश प्रसाद वर्णवाल पूरी टीम के साथ मौके पर पहुँचे।

हल्का कर्मचारी अशोक महतो और अंचल अमीन बैजू यादव ने ज़मीन की पैमाइश की और फिर थाना प्रभारी उमा शंकर की मौजूदगी में प्रशासन का डंडा चला। जेसीबी ने मिनटों में उस अवैध गड्ढे को भरकर रास्ता बहाल कर दिया। जो सफर घंटों की मशक्कत के बाद तय होता था, अब वो फिर से आसान हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...