Home झारखण्ड दिवंगत अनुसेवक स्व० चन्दा देवी की स्मृति में समाहारणालय में शोक सभा का आयोजन।
झारखण्डराज्य

दिवंगत अनुसेवक स्व० चन्दा देवी की स्मृति में समाहारणालय में शोक सभा का आयोजन।

Share
Organization of condolence meeting in the Collectorate in the memory of late Anusevak Late Chanda Devi.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की उपस्थिति में समाहारणालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा जन शिकायत कोषांग, धनबाद में कार्यरत अनुसेवक स्व० चन्दा देवी के असामयिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए आयोजित की गई।

उल्लेखनीय है कि चन्दा देवी का निधन 08 मई, 2026 को इलाज के दौरान हो गया था। उनके निधन की सूचना प्राप्त होते ही सम्पूर्ण समाहरणालय परिवार मर्माहत हो गया।

शोक सभा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उपस्थित सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्व. चंदा देवी एक कर्मठ, अनुशासन प्रिय एवं व्यवहार कुशल अनुसेवक थी। उनका संबंध पदाधिकारियों एवं सह कर्मियों के साथ बहुत ही अच्छा रहा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...