Home झारखण्ड आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास।
झारखण्डराज्य

आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास।

Share
Laying the foundation stone of Anganwadi building construction work.
Share

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सिंघड़ा मुस्लिम टोला में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष चंद्र रवानी एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य को क्षेत्र के बच्चों एवं महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए खुशी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बनने से बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं में काफी लाभ होगा।
सुभाष चंद्र रवानी ने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं तथा आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा।इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोग, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...