Home झारखण्ड आक्रोशित महिलाओं ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ जताया विरोध.
झारखण्डराज्य

आक्रोशित महिलाओं ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ जताया विरोध.

Share
Angry women protested against illegal coal mining.
Share

अवैध कोयला खनन से ग्रामीणों में बड़ी दुर्घटना होने का भय।

आक्रोशित महिलाओं ने जताया विरोध,कहा धरती फट रही है।

धनबाद (झारखंड) : जिले के बाघमारा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत रामकनाली ओपी के बीसीसीएल एरिया-4 स्थित केशलपुर कोलियरी (आंगनबाड़ी) इलाके में चल रहे कथित अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश हैं।जिसके विरोध में झिंझीपहाड़ी पंचायत की मुखिया प्रेमलता देवी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने अवैध खनन स्थल पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए खनन कार्य पर रोक लगाने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि केशलपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे जमीन में दरारें पड़ने लगी हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन और बीसीसीएल ने कार्रवाई नहीं की, तो इलाके में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
मुखिया प्रेमलता देवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी मामले को उठाते हुए कहा कि अवैध खनन के कारण पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि केशलपुर बीसीसीएल अस्पताल के पीछे बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन का खेल चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन हैं।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि “कोयला माफिया अपनी कमाई के लिए गांव की जमीन और लोगों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं।” ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई,तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...