Home झारखण्ड पंचायतों में 15वें वित्त आयोग मद से बनेंगे नए बोरिंग।
झारखण्डराज्य

पंचायतों में 15वें वित्त आयोग मद से बनेंगे नए बोरिंग।

Share
New borings will be built in Panchayats from the funds of 15th Finance Commission.
Share

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आगामी गर्मी के मौसम को केन्द्र में रखते हुए आज पीएचईडी-1 एवं पीएचईडी-2 की जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की।‌ उन्होंने संभावित पेयजल संकट से निपटने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उप विकास आयुक्त ने पंचायत स्तर पर पेयजल समस्या के समाधान के लिए डीपीएम पंचायत को 15वें वित्त आयोग मद से नए बोरिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही, पीएचईडी विभाग को जिले में आवश्यक डीप बोरिंग की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक के दौरान डीपीएम को यह भी निर्देशित किया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी स्तर से निर्माणाधीन एवं मरम्मत किए जा रहे जलमीनारों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। जिससे गर्मी के दौरान आमजनों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

उप विकास आयुक्त ने पुनः एक बार आमजनों से अपील की है कि जहां कहीं भी पानी का संकट उत्पन्न हो या चापानल खराब हो तो आमजन जलसेवा पोर्टल https://dhn-jalsewa.in पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत का त्वरित समाधान किया जाएगा।

बैठक में पीएचइडी 1 के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ठाकुर, पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, डीपीएम मो. तौहिद आलम, डीएमएफटी पीएमयू से भावना कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के प्रस्तावित धनबाद के दौरे को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक।

धनबाद । केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद...

जेआरडीए व टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हुए हस्ताक्षर।

बेलगड़िया में कौशल विकास और जमीनी स्तर के खेलों को मजबूत करने...

डीएवी+2 विद्यालय विवाद,सचिव और लिपिक ने कतरास थाना में दर्ज कराई शिकायत।

धनबाद । डीएवी+2 उच्च विद्यालय का विवाद सोमवार को थाने तक पहुंच...