Home झारखण्ड केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के प्रस्तावित धनबाद के दौरे को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक।
झारखण्डराज्य

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के प्रस्तावित धनबाद के दौरे को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक।

Share
The Deputy Commissioner held a coordination meeting regarding the proposed visit of the Union Minister of State for Coal to Dhanbad.
Share

धनबाद । केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद के दौरे को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बीसीसीएल तथा जेआरडीए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के धनबाद दौरे की रूप रेखा पर चर्चा की गई। केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री इस दौरान बेलगड़िया का भी भ्रमण करेंगे। जिसे लेकर केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री जी के हाथों बेलगड़िया में जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन तथा परिसंपत्ति वितरण की तैयारियों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मौके पर आलोक कुमार सिंह, परियोजना सलाहकार, कोयला मंत्रालय, संजय कुमार सिंह, तकनीकी निदेशक (DT), बी.सी.सी.एल. (BCCL), राजीव रंजन निदेशक डीआरडीबी, राजीव चोपड़ा, महाप्रबंधक (GM), जे.एम.पी. (JMP) समेत अन्य बी.सी.सी.एल. अधिकारी तथा जे.आर.डी.ए. (JRDA) अधिकारी मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...