Home झारखण्ड बाघमारा प्रखंड सभागार में शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगाई गई।
झारखण्डराज्य

बाघमारा प्रखंड सभागार में शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगाई गई।

Share
The photograph of martyr Shakti Nath Mahato was installed in the Baghmara block auditorium.
Share

धनबाद (झारखंड) : बाघमारा प्रखंड सभागार में मासिक बैठक प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 18 मार्च 2026 की मासिक बैठक में बागदाहा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य धनन्जय महतो ने झारखंड आंदोलन के महापुरूष क्रांति दूत शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर प्रखंड सभागार, कार्यालय तथा सभी पंचायत सचिवालय में लगाने की मांग की थी। जो सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। 13 मई को सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर लगाई गई। सर्वप्रथम छायाचित्र पर प्रमुख गीता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्षमण यादव, अंचल अधिकारी गिरजानन्द किस्कु, उप प्रमुख रंजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि सहित सभी पंचायत समिति के सदस्यगण ने फुल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रमुख गीता देवी ने श्रंधाजलि अर्पित करते हुए कहा कि झारखंड के ऐसे महापुरूष जिनके त्याग और बलिदान से झारखंड अलग राज्य हुआ, ऐसे महान आंदोलनकारी नेता क्रांति दूत शहीद शक्ति नाथ महतो की छायाचित्र प्रखंड सभागार में लगाकर आज पूरा सदन गर्व महसूस कर रहा हैं। आगे उन्होंने कहा कि शहीद शक्ति नाथ महतो गरीब, किसान ,मजदुर, शोषित, पीड़ित, छात्र, युवाओं के अधिकार के लिए हमेशा संघर्षरत रहें हैं। उन्होने झारखंड सरकार से मांग किया कि झारखंड के स्कुल के पाठ्यपुस्तक में इनकी जीवनी शामिल किया जाये। जिससे बच्चों को प्रेरणा मिल सकें।कार्यक्रम मे प्रखंड विकाश पदाधिकारी लक्ष्मण यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करतें हुये कहा कि ऐसे महापुरूष के त्याग समर्पण और बलिदान से झारखंड अलग राज्य बना है। इनकी तस्वीर लगना गर्व की बात हैं। उन्होने संबंधित अधिकारी पदाधिकारी को भी अपने – अपने कार्यालय में तस्वीर लगाने का आग्रह किया। अंचला अधिकारी गिरजानन्द किस्कु ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, शोषित, पीड़ित, छात्र, युवाओं की आवाज़ थे। ऐसे महापुरुष की तस्वीर लगाना अपने आप में गर्व का विषय हैं। उप प्रमुख रंजीत सिंह ने कहा कि आज की बैठक ऐतिहासिक हैं और अपने आप में गर्व महसूस हो रहा है। सभी सदस्यगण ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। बैठक में उपस्थित शहीद शक्ति नाथ महतो की पुत्री अंजना देवी एवं पुत्र वधु सुमन महतो एवं गोरी देवी को प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी ने बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति की ओर से प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि सहित सभी पंचायत समिति सदस्य को बुके फुलमाला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से बैजनाथ साव, शिव प्रसाद महतो, गौतम कुमार महतो, दिनेश महतो, सतीश महतो, देवेन्द्र राणा, नरेश महतो, सुरेन्द्र महतो, शिवानन्द पान्डेय, बिमल कुमार महतो, राजेश चौधरी, प्रेम चन्द महतो, दिनेश महतो, मंटु कुम्हार, बबलु रवानी सहित स्मारक समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहें। स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि सहित सभी पंचायत समिति सदस्यगण को धन्यवाद एवं बधाई दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बायो मेडिकल वेस्ट निराकरण स्थल की जांच करेगी टीम।

रक्तदान शिविर के लिए एक सप्ताह पहले देना है आवेदन। धनबाद (झारखंड)...

पेट्रोल – डीजल की सप्लाई में नहीं है कोई कमी।

प्रशासन ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील। धनबाद (झारखंड)...

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़।

एसएसपी प्रभात कुमार की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान, पेट्रोल-डीजल की...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...