Home झारखण्ड झारखंड टी20 लीग का आयोजन जून के पहले सप्ताह से, ट्रॉफी लॉन्च।
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

झारखंड टी20 लीग का आयोजन जून के पहले सप्ताह से, ट्रॉफी लॉन्च।

Share
Jharkhand T20 League to be organized from first week of June, trophy launched.
Share

14 दिनों का होगा आयोजन, कुल 6 टीमें खेलेंगी 27 मुकाबले।

ईशान किशन, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम ने किया ट्रॉफी की लॉन्चिंग।

रांची : झारखंड में पहली बार आयोजित होने जा रही झारखंड टी20 लीग का ट्रॉफी लॉन्च गुरुवार को रेडिसन ब्लू होटल रांची में समारोह आयोजित कर किया गया।मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन, पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अनुभवी स्पिनर शाहबाज नदीम ने मौजूद होकर इस ऐतिहासिक लीग का आगाज़ किया। कार्यक्रम में जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय समेत कमिटी के कई पदाधिकारी और खेल जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने झारखंड टी20 लीग को राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच बताते हुए इसे झारखंड क्रिकेट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम कहा।
माना जा रहा है कि यह लीग राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा अवसर देगी और आने वाले समय में झारखंड से नए क्रिकेट सितारे देश-दुनिया में पहचान बनाएंगे। रांची में क्रिकेट के इस नए अध्याय को लेकर खेल प्रेमियों में अभी से जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

झारखंड टी20 लीग का आयोजन जून के पहले हफ्ते से शुरू होगा, जो लगातार 14 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कुल 27 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें राज्य की 6 टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में शामिल टीमों में रांची कैपिटल, जमशेदपुर स्टीलर्स, धनबाद कोल किंग, संथाल स्ट्राइकर्स, कोल्हान टाइगर्स एवं बोकारो पावर हाउस हैं।
जानकारी के अनुसार प्रत्येक टीम के लिए लगभग 20 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी और हर फ्रेंचाइजी को 5 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इस लीग का आयोजन जेएससीए और एसजे अप लिफ्ट द्वारा किया जा रहा है। झारखंड प्रीमियर लीग का झारखंडी क्षेत्रीय भाषा में दिया गया स्लोगन
“अब शुरू होइ असली खेल, चला झारखंड” लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह लीग झारखंड के युवा क्रिकेटरों के लिए बड़ा मंच साबित होगा और आने वाले समय में राज्य से नए क्रिकेट खिलाड़ी उभरकर देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाएंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...