बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमरोहा जिले के लोकेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार लोकेश 14 मई की रात विशाल पाल के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। आरोप है कि पार्टी के दौरान सिंटू उर्फ सचिन ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया। जब लोकेश अपने दोस्तों विशाल पाल, लकी और उज्जवल गौड़ के साथ वहां पहुंचा, तो पहले से घात लगाए आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई अंकुल चौहान ने सिंटू , विशाल उर्फ बिट्टू, प्रियांशु चौहान और सिद्धार्थ के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि चार महीने पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
संवाददाता : मनोज चौधरी (बिजनौर, उत्तरप्रदेश)
Leave a comment