Home मध्य प्रदेश गाडरवाड़ा धाम पर संपन्न हुआ 211 जोड़ों का निःशुल्क विवाह सम्मेलन, उमड़ी लाखों की भीड़।
मध्य प्रदेशराज्य

गाडरवाड़ा धाम पर संपन्न हुआ 211 जोड़ों का निःशुल्क विवाह सम्मेलन, उमड़ी लाखों की भीड़।

Share
Free marriage conference of 211 couples concluded at Gadarwada Dham, a crowd of lakhs gathered.
Share

गुना (मध्य प्रदेश) : गुना श्री सिद्ध पीठ गाडरवाड़ा धाम सरकार पर पांचवीं बार निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। धाम के पीठाधीश्वर पं. दीपक पारीक ने इस वर्ष 551 जोड़ों का लक्ष्य रखा था, जिसमें 211 जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।
सम्मेलन स्थल पर 2100 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें पूर्व सांसद केपी यादव, मंत्री राकेश शुक्ल भी शामिल हुए। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान, बर्तन, पलंग, अलमारी सहित आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई।
इस सम्मेलन की विशेष बात यह रही कि मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से भी जरूरतमंद परिवारों के जोड़े विवाह के लिए पहुंचे। दूर-दराज से आए परिवारों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था धाम समिति द्वारा की गई थी।
एक साथ 211 जोड़ों ने मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए।
समिति ने बताया कि धाम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर बिना किसी भेदभाव के कन्यादान का पुण्य कार्य करना है। पीठाधीश्वर ने सभी दानदाताओं और सहयोगियों सहित प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

संवाददाता : रणधीर चंदेल (गुना, मध्य प्रदेश)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...