Home झारखण्ड जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।
झारखण्डराज्य

जल समस्या को लेकर मुखिया से मिलें ग्रामीण।

Share
Villagers met with the village head regarding the water problem.
Share

धनबाद (झारखंड) । जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ 7 नंबर के ग्रामीणों ने जल समस्या को लेकर मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी की समस्या से काफी परेशानी होती हैं। मजबूरी में पानी खरीद कर दैनिक कार्य में उपयोग करते हैं। जबकि, कई किलोमीटर दूर भी जाना पड़ता हैं। पानी की समस्या आज की नहीं हैं, बल्कि पाइप लाइन बिछाया ही नहीं गया हैं। जिस कारण ग्रामीण हर घर नल जल योजना से वंचित हैं।
मुखिया ने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की जल समस्या को लेकर प्रयास जारी रहेगा। इसको लेकर विभागीय कर्मचारियों को पूर्व में भी सूचना दी गई थी। जेई द्वारा क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। लेकिन, पाइप लाइन का प्वाइंट नहीं मिलने के कारण प्रयास विफल रहा हैं। हालांकि, फिर से समस्या के समाधान को लेकर उचित पहल किया जायेगा।
मौके पर अशोक रजक, सोनू तुरी, रेयान रवानी, रोहित साव, सूरज रजक, सुमित्रा देवी, मंजू देवी ,पिंकी देवी, आशा देवी एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...