Home झारखण्ड झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।
झारखण्डराज्य

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

Share
201 DSPs Transferred in Jharkhand Police.
Share

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ।

आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी।

लिलेश्वर महतो निरसा, प्रकाश चन्द्र महतो सिन्दरी एसडीपीओ बनें।

राजीव रंजन को मिली बोकारो पुलिस उपाधीक्षक नगर की जिम्मेदारी।

सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम आईआरबी 10 लेस्लीगंज भेजे गये।

रांची (झारखंड) : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 201 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। बुधवार को विभाग द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई।

इस बड़े फेरबदल के साथ ही पुलिस महकमे में लंबे समय से चल रहा इंतजार भी अब खत्म हो गया है। दरअसल, जून 2025 से ही प्रमोशन पाकर पदस्थापन की राह देख रहे 64 नवप्रोन्नत डीएसपी और अक्टूबर 2024 से अपना प्रशिक्षण पूरा कर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 39 नवनियुक्त (प्रशिक्षु) डीएसपी अधिकारियों को इस सूची में नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

  1. नीरज कुमार : डीएसपी, हटिया
  2. दीपक कुमार : डीएसपी, बेड़ो
  3. मनीष चंद्र लाल : डीएसपी, सिल्ली
  4. अजय आयर्न : डीएसपी, मुख्यालय-2 (रांची)
  5. प्रकाश सोय : पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था), धनबाद
  6. राजीव रंजन : सिटी डीएसपी, बोकारो
  7. अजय प्रसाद : ट्रैफिक डीएसपी, बोकारो
  8. वी. कृष्णा कुमार : पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, रांची
  9. वी. केशव कुमार : बोकारो से ट्रांसफर कर गोड्डा पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया।
  10. वी. कुमार विजय सिंह : साहिबगंज से ट्रांसफर कर गिरिडीह पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया।
  11. मनोज कुमार सिंह : जमशेदपुर से ट्रांसफर कर चाईबासा पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया।
  12. एस. जयप्रकाश रेड्डी : हजारीबाग से ट्रांसफर कर धनबाद पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया।

13.पुरुषोत्तम कुमार सिंह
वर्तमान पदस्थापना- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा
नव पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची

अधिकारी का नाम – महेश प्रजापति

वर्तमान पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक, वितंतु, रांची

नव पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची

अधिकारी का नाम- चन्द्रशेखर आजाद
वर्तमान पदस्थापना – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महगामा

नव पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची

अधिकारी का नाम – अमर कुमार पाण्डेय
वर्तमान पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक (मु-1), रांची

नव पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची

अधिकारी का नाम – अरविन्द कुमार सिंह
वर्तमान पदस्थापना – धनबाद पुलिस उपाधीक्षक, यातायात

नव पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची

अधिकारी का नाम – अशोक रविदास
वर्तमान पदस्थापना- गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,

नव पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, रांची

अधिकारी का नाम – राजेन्द्र प्रसाद
वर्तमान पदस्थापना- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरी-महुआ

नव पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक, वितंतु, रांची

अधिकारी का नाम – प्रभात कुमार बेक
वर्तमान पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक (परिवीक्षाधीन)

नव पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक, वितंतु, रांची

अधिकारी का नाम – तरूण कुमार
वर्तमान पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक की कोटि में नवप्रोन्नत

नव पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक, झा.स.पु.-1, रांची

अधिकारी का नाम – मनोज कुमार-3
वर्तमान पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक की कोटि में नवप्रोन्नत

नव पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक, झा.स.पु.-1, रांची

अधिकारी का नाम – शंकर कामती
वर्तमान पदस्थापना- पुलिस उपाधीक्षक (मु-1), धनबाद

नव पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक, झा.स.पु.-2, टाटीसिल्वे, रांची

अधिकारी का नाम – धीरेन्द्र नारायण बंका
वर्तमान पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक (मु.-2), धनबाद

नव पदस्थापना – पुलिस उपाधीक्षक, झा.स.पु.-2, टाटीसिल्वे, रांची

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...