Home झारखण्ड उद्यम कैम ऑन पीएमएफएमई का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
झारखण्डराज्य

उद्यम कैम ऑन पीएमएफएमई का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Share
District-level workshop on PMFME organized under the Udyam Cam initiative.
Share

धनबाद (झारखंड) : शुक्रवार को ज़िला उद्योग केंद्र, धनबाद में विषयगत उद्यम कैम ऑन पीएमएफएमई का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में 75 उद्यमी ने भाग लिया।

सर्वप्रथम जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद द्वारा उद्यमियों को विषयगत उद्यम कैम ऑन पीएमएफएमई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजना जैसे पीएमईजीपी, पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

मुख्य अतिथि के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अग्रवाल, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि रौशन आनंद, अमेरिकन इंडियन फ़ाउंडेशन के ट्रेनर रमेश कुमार यादव, ईओडीबी प्रबंधक आदित्य चैधरी, जिला उद्यमी समन्वयक कुमारी नीलू एवं प्रखंड उद्यमी समन्वयक उपस्थित रहें।

चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अग्रवाल ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अग्रणी जिला बैंक के प्रतिनिधि रौशन कुमार ने बैंकिंग के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। अमेरिकन इंडियन फ़ाउंडेशन के ट्रेनर रमेश कुमार यादव ने उद्यमियों को अपने कार्यालय द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ का सम्पूर्ण जानकारी दी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...