Home झारखण्ड मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम के तहत भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
झारखण्डराज्य

मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम के तहत भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Share
Speech and quiz competitions organized as part of an awareness program on the adverse effects and prevention of substance abuse.
Share

धनबाद (झारखंड) : मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनकी रोकथाम के संबंध में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जिला खेल विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों के बीच भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा मादक पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों के बीच नशा उन्मूलन, स्वास्थ्य एवं जागरूकता से संबंधित विषयों पर ज्ञानवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करना तथा समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित करना था। जिला खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों को खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मादक पदार्थों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...