Home क्राईम मुखिया पर हुए फायरिंग मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
क्राईमझारखण्डराज्य

मुखिया पर हुए फायरिंग मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Share
Three accused arrested and sent to jail in connection with the firing incident targeting the village head.
Share

गोड्डा (झारखंड): विगत 18 जून को अपराधियों द्वारा पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम कुमार के उपर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग का घटना की गयी थी। इस संदर्भ में अनुपम कुमार के लिखित आवेदन पर 18 जून को अभियुक्त अंकित यादव एवं अन्य 02 के विरुद्ध पोड़ैयाहाट थाना काण्ड संख्या-75/2026, सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया था। काण्ड की गंभीरता को देखते हुये त्वरित अनुसंधान एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मु०), गोड्डा के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। छापामारी टीम के द्वारा त्वरित अनुसंधान एवं छापामारी करते हुये इस काण्ड में संलिप्त अभियुक्त शातिर अपराधी अंकित यादव, नयन यादव एवं अमरकांत गिरी उर्फ कारु को गिरफ्तार किया गया। इनके द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस काण्ड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया तथा बताया कि शैलेन्द्र भगत हत्या काण्ड में अनुपम कुमार गवाही दिये थे। जिसके कारण इनके द्वारा योजना बनाकर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पिस्टल से फायरिंग कर घटना कारित किया गया है। इनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, गोली, एक बोलेरो, दो मोबाईल को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

जप्त प्रदर्श :-

  1. एक अवैध पिस्टल एवं चार चक्र गोली।
  2. एक अवैध देशी कट्टा एवं एक चक्र गोली।
  3. एक बोलेरो।
  4. दो मोबाईल।

गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम :-

  1. अंकित यादव, पिता- जय कृष्ण यादव उर्फ रिंकू यादव, सा०- द्रोपद राजापुर, थाना-पोड़ैयाहाट, जिला-गोड्डा
  2. नयन कुमार यादव पिता- जय कृष्ण यादव उर्फ रिंकू यादव, सा०- द्रोपद राजापुर, थाना-पोड़ैयाहाट, जिला-गोड्डा
  3. अमरकांत गिरी उर्फ कारु पिता-रुपल गिरी, सा०- तेतरिया टिकर, थाना-पोड़ैयाहाट, जिला-गोड्डा

अभियुक्त- अंकित यादव एवं नयन यादव का अपराधिक इतिहास

  1. पोड़ैयाहाट थाना कांड सं0-60/25, दिनांक-12.05.25, धारा-126 (2)/115(2)/117(2)/109 (2)/3 (5) बी०एन०एस०
  2. पोड़ैयाहाट थाना कांड सं0-41/24 दिनांक-05.04.24, धारा-302/120बी/504/506/ 509/323/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
  3. पोड़ैयाहाट थाना कांड सं0-213/23, दिनांक-23.12.23, धारा-302/201/34 भा0द0वि0
  4. पोड़ैयाहाट थाना कांड सं0-151/22, दिनांक-07.09.22, धारा-147/149/341/323/307/387/379/504/506 भा0द0वि0।
  5. पोड़ैयाहाट थाना कांड सं०-05/22, दिनांक-05.01.22, धारा-341/323/307/387/379/504/506 भा0द0वि0
  6. पोड़ैयाहाट थाना कांड सं0-168/21, दिनांक-18.10.21, धारा-341/323/307/504/506 भा0द0वि0।
  7. पोड़ैयाहाट थाना कांड सं0-48/21, दिनांक-05.04.21, धारा-341/387/504/506/34 भा0द0वि0।
  8. सरैयाहाट थाना काण्ड संख्या-91/2022, दिनांक-01.12.2022, धारा-394 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट (अभियुक्त अंकित यादव)
  9. बौंसी थाना काण्ड संख्या-64/2023, दिनांक-17.03.2023, धारा-25 (1-b) a/26/35 आर्म्स एक्ट (अभियुक्त नयन यादव)

छापामारी दल में शामिलः-

  1. जे०पी०एन० चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), गोड्डा।
  2. पु०नि० मधुसुदन मोदक, पोड़ैयाहाट प्रभाग, गोड्डा।
  3. पु०अ०नि० महावीर पंडित थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाट।
  4. पु०अ०नि० आनंद कुमार साहा, थाना प्रभारी, गोड्डा मुफस्सिल।
  5. पु०अ०नि० अभिनव आनन्द, पोड़ैयाहाट थाना।
  6. पु०अ०नि० मुकेश कुमार, पोड़ैयाहाट थाना।
  7. पु०अ०नि० पप्पु कुमार, पोड़ैयाहाट थाना।
  8. पोड़ैयाहाट थाना सशस्त्र बल।
  9. तकनीकी शाखा, गोड्डा।
Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डीडीसी ने की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा

धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना...

बाघमारा में औचक निरीक्षण के दौरान दो प्रतिष्ठानों से दो बाल श्रमिक विमुक्त

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार गठित...

रेड क्रॉस सोसायटी ने की 200 मरीजों की जांच

धनबाद (झारखंड) : भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने मटकुरिया अंतर्गत काली मंदिर,...