Home झारखण्ड डीसीए ग्रीन ने जीता इमेजिका डायग्नोस्टिक चैंपियंस लीग का खिताब
झारखण्डराज्य

डीसीए ग्रीन ने जीता इमेजिका डायग्नोस्टिक चैंपियंस लीग का खिताब

Share
DCA Green wins the Imagica Diagnostic Champions League title.
Share

फाइनल में डीसीए ब्लू को 42 रनों से हराया

धनबाद (झारखंड) : नेहा साव के आलराउंड प्रदर्शन की मदद से डीसीए ग्रीन ने डीसीए ब्लू को 42 रनों से हराकर इमेजिका डायग्नोस्टिक चैंपियंस लीग (महिला) का खिताब जीत लिया है। शनिवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए फाइनल में डीसीए ब्लू ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। डीसीए ग्रीन ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 122 रन बनाए। नेहा साव ने 35, अंजली सोरेन ने 27, अंकिता मौर्य ने 20 और किंजल सिंह ने 19 रन बनाए। डीसीए ब्लू के लिए वृष्टि कुमारी, जूली कुमारी और सानिया परवीन ने एक-एक विकेट लिए। बाद में डीसीए ब्लू की टीम नेहा साव और माही कुमारी की घातक गेंदबाजी के सामने 15.3 ओवर में 80 रन बनाकर ढेर हो गई। दुर्गा मुर्मू ने 36 और मिली सोनकर ने 12 रन बनाए। नेहा साव ने छह पर चार और माही कुमारी ने दो रन पर चार विकेट झटके। रिया कुमारी यादव ने 19 पर एक विकेट लिए। नेहा साव को प्लेयर आफ द फाइनल चुना गया।
बाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पश्चिम बर्द्धमान के को – ऑपरेटिव डेवलपमेंट अधिकारी व जेएससीए के सदस्य अभिजीत घोष ने विजेता, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास व डीसीए के उपाध्यक्ष जावेद खान ने उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुनी गईं दुर्गा मुर्मू को जावेद खान ने पुरस्कार सौंपा। इसके अलावा टूर्नामेंट के प्लेयर और द मैच चुनी गईं खिलाड़ियों को मैदान में आईं अभिभावक हीना खातून, अमुना कुमारी, श्वेता कुमारी एवं वाश्वती मौर्य के अलावा डीसीए के डा. राजशेखर, संजय यादव व सुधीर पांडेय ने पुरस्कार प्रदान किया। डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि डीसीए सदैव उनकी सहायता के लिए खड़ी रहेगी। टूर्नामेंट के आब्जर्वर अशीत सहाय ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अपने विचार रखते हुए उनकी खामियों पर चर्चा करते हुए उन्हें दूर करने को कहा। इस अवसर पर डीसीए के सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार व द्वारिका तिवारी, अंपायर संजीत कुमार सिंह व सुमित्रा सोय व स्कोरर सौरव सिंह उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...