Home झारखण्ड डीडीसी ने की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा
झारखण्डराज्य

डीडीसी ने की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा

Share
DDC reviews Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana.
Share

धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) की समीक्षा की।

उन्होंने योजना के असंतोषजनक प्रदर्शन पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उप विकास आयुक्त ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि लंबित योग्य लाभुकों का पंजीकरण एवं डेटा प्रविष्टि कार्य अभियान चलाकर पूर्ण करें तथा 23 जून तक जिले का 100 प्रतिशत डेटा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के पोर्टल पर अद्यतन करना सुनिश्चित करें।

साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...