Home झारखण्ड बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
झारखण्डराज्य

बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Share
Two-day training for BLOs and BLO Supervisors regarding the special intensive revision concludes.
Share

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

धनबाद (झारखंड) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून से प्रारंभ होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में EROs एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AEROs) द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं BLO सुपरवाइजरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ।

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, समय-सीमा, प्रपत्रों के संधारण, घर-घर सत्यापन तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में BLO एवं BLO सुपरवाइजरों को बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 30 जून से 29 जुलाई के दौरान प्रत्येक मतदाता का सत्यापन गणना प्रपत्र (Enumeration Forms- EFs) के माध्यम से किया जाएगा। सभी BLO अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करेंगे तथा पूर्व मुद्रित गणना प्रपत्रों EFs की वितरण करेंगे। तत्पश्चात मतदाता द्वारा भरा हुआ EF को इसी अवधि में वापस संग्रहण किया जाएगा। EF गणना प्रपत्र एक बार ही दिया जाएगा कृपया इसमें त्रुटि न करे न ही इसे खराब करें।

सभी को निर्देश दिया गया कि प्राप्त गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) का समुचित संधारण करें तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से भी अपील की है कि वे BLO को आवश्यक सहयोग प्रदान करें ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कपूरिया पंचायत से पंचायत सचिव का दोपहिया वाहन हुआ चोरी, जांच पड़ताल जारी

धनबाद (झारखंड) : कपूरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत कपूरिया पंचायत भवन के प्रांगण...

संविदा पर नियुक्त 32 कर्मियों का स्थानांतरण

धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मनरेगा अधिनियम, 2005...

गणित एवं विज्ञान क्लबों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

धनबाद (झारखंड) : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत सरकारी माध्यमिक एवं उच्च...