Home झारखण्ड फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
झारखण्डराज्य

फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

Share
Inauguration of the 5-Day Faculty Development Program and Training Workshop
Share

धनबाद (झारखंड) : इलेक्ट्रॉनिक और आईसीटी अकैडमी के अंतर्गत फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सी-डैक, पटना द्वारा आज से राजकीय पॉलिटेक्निक में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित आईसीटी के उभरते क्षेत्रों में प्रोफेसर, फैकल्टी, मेंटर्स व प्रशिक्षकों के प्रगतिशील विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला का आयोजन 22 से 27 जून तक सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक राजकीय पॉलीटेक्निक में किया जा रहा है। इसमें धनबाद, भागा एवं निरसा के राजकीय पॉलिटेक्निक, आईटीआई धनबाद, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, गुरु नानक कॉलेज तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यशाला में सी-डैक, पटना के साइंटिस्ट ‘बी’ रंजन कुमार, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर हृदय राम वर्मा व प्रोजेक्ट इंजीनियर आदित्य शर्मा ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलसियान भी मौजूद थी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...