Home झारखण्ड पैरा मेडिकल व अन्य कर्मियों की नियुक्ति की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर की जाएगी प्रकाशित
झारखण्डराज्य

पैरा मेडिकल व अन्य कर्मियों की नियुक्ति की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर की जाएगी प्रकाशित

Share
The list of appointments for paramedical and other personnel will be published on the district administration's website.
Share

पैरा मेडिकल व अन्य कर्मियों की नियुक्ति की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर की जाएगी प्रकाशित, 2 जुलाई तक आमंत्रित की गईं आपत्तियां

धनबाद (झारखंड) : जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत एनएचएम के तहत संविदा के आधार पर पैरा चिकित्सा एवं अन्य कर्मियों की नियुक्ति की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट www.dhanbad.nic.in तथा सिविल सर्जन कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जाएगी।

इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि एनएचएम के तहत संविदा के आधार पर पैरा चिकित्सा एवं अन्य कर्मियों की नियुक्ति के लिए प्राप्त सभी आवेदनों की कंप्यूटर प्रविष्टि करने के पश्चात गठित कमेटी द्वारा स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

स्क्रूटनी के उपरांत योग्य एवं शॉर्टलिस्टेड सभी अभ्यर्थियों की सूची जिला प्रशासन, धनबाद की आधिकारिक वेबसाइट www.dhanbad.nic.in तथा सिविल सर्जन कार्यालय, धनबाद के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को इस सूची पर कोई आपत्ति है, तो वे संशोधन हेतु अपने आवेदन के साथ संबंधित सर्टिफिकेट/प्रतिवेदन संलग्न कर सिविल सर्जन कार्यालय में 2 जुलाई की संध्या 05:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय (02 जुलाई, शाम 5 बजे) के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आपत्ति आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एएनएम एवं एसएन पद के जिन अभ्यर्थियों ने नर्सिंग ट्रेनिंग के दोनों वर्ष एवं एसएन के लिए तीन वर्षों का सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है, उन्हें अपने सभी प्रमाण पत्रों की कॉपी देना अनिवार्य होगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...