Home राज्य मुख्यमंत्री 3 जुलाई को करेंगे दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण
राज्यझारखण्ड

मुख्यमंत्री 3 जुलाई को करेंगे दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण

Share
The Chief Minister will inaugurate the Dumka-Govindpur transmission line on July 3.
Share

धनबाद (झारखंड) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करकमलों द्वारा आगामी 3 जुलाई 2026 को दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के पूरे कर लिए गए ग्रिड सबस्टेशन एवं संचरण लाइनों का लोकार्पण 3 जुलाई को रांची के प्रोजेक्ट भवन से ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस क्रम में मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा 220 के.वी. दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन का लोकार्पण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 220 के.वी. दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन के लोकार्पण से दुमका, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, धनबाद एवं इसके आसपास के क्षेत्र गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति से लाभान्वित होंगे।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा उसी दिन 132 / 33 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन अमड़ापाड़ा (जियापानी) जिला पाकुड़, 132 / 33 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन, सुरदा, जिला पूर्वी सिंहभूम एवं 132 / 33 के.वी. ग्रिड सबस्टेशन, नारायणपुर, जिला जामताड़ा का भी लोकार्पण किया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कपूरिया पंचायत से पंचायत सचिव का दोपहिया वाहन हुआ चोरी, जांच पड़ताल जारी

धनबाद (झारखंड) : कपूरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत कपूरिया पंचायत भवन के प्रांगण...

संविदा पर नियुक्त 32 कर्मियों का स्थानांतरण

धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मनरेगा अधिनियम, 2005...

गणित एवं विज्ञान क्लबों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

धनबाद (झारखंड) : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत सरकारी माध्यमिक एवं उच्च...