Home झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया गया सफल आयोजन
झारखण्डराज्य

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया गया सफल आयोजन

Share
Various sports competitions were successfully organized on the occasion of International Olympic Day.
Share

धनबाद (झारखंड) : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को जिला खेल कार्यालय, धनबाद के तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर फुटबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, गतका एवं तीरंदाजी सहित विभिन्न खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के समापन उपरांत सभी विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, धनबाद द्वारा खिलाड़ियों को ओलंपिक आंदोलन के इतिहास, उसके उद्देश्यों तथा खेलों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में उसकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के ओलंपिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में नमिता, जयराम भगत, सूरज गुप्ता, प्रशांत सिंह, रवि, अंकित, राज, रिंकू गुप्ता, अरुण राय, विजय राय एवं बिपिन दत्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला खेल कार्यालय, धनबाद ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...