Home झारखण्ड बीसीसीएल नौकरी के लालच में बेटे ने रची पिता के हत्या की साजिश
झारखण्डराज्य

बीसीसीएल नौकरी के लालच में बेटे ने रची पिता के हत्या की साजिश

Share
Son hatched a plot to murder his father, lured by the prospect of a BCCL job.
Share

धनबाद (झारखंड) : बरोरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले अज्ञात शव मामले का पुलिस द्वारा उद्भेदन किया गया। पुलिस जांच से पता चला कि पिता की बीसीसीएल नौकरी के लालच में बेटे ने ही पिता के हत्या की साजिश रची थी।
धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 20 जून की सुबह करीब 4:45 बजे चौकीदार के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि चिटाही से बरोरा जाने वाली पीसीसी सड़क पर झाड़ी के पास एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बरोरा थाना कांड संख्या 31/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने जांच के दौरान मृतक की पहचान तुलेश्वर नोनिया के रूप में की और हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे विजय नोनिया ने अपने ही पिता की हत्या के लिए अखिलेश मल्लाह और अमित सिंह को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा पत्थर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, खून लगे कपड़े, जूते-चप्पल, गमछा और मोबाइल फोन बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश मल्लाह, अमित कुमार सिंह और मृतक का बेटा विजय नोनिया शामिल हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...