धनबाद (झारखंड) : स्वास्थ्य विभाग में संविदा के आधार पर नियुक्त 25 अभ्यर्थियों ने अब तक योगदान नहीं दिया है। इन अभ्यर्थियों को 5 जुलाई तक योगदान देने का अंतिम मौका दिया गया है।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के अन्तर्गत एनएचएम के तहत संविदा के आधार पर पारा चिकित्सा एवं अन्य कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों में 25 अभ्यर्थियों ने अपने पदों पर योगदान नहीं दिया है। इसकी सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट www.dhanbad.nic.in पर प्रकाशित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी 25 अभ्यर्थियों को 05 जुलाई 2026 तक अपना योगदान सिविल सर्जन कार्यालय में देने का अंतिम मौका दिया गया है। 5 जुलाई के बाद उनका योगदान स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
Leave a comment