Home झारखण्ड 28 जून को 1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा
झारखण्डराज्य

28 जून को 1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा

Share
Pulse Polio drops will be administered at 1,976 booths on June 28.
Share

धनबाद (झारखंड) : पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आगामी 28 जून को जिले के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान की सफलता के लिए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई।

सिविल सर्जन ने बताया कि 28 जून से 30 जून तक पल्स पोलियो कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत 0 से 5 साल के 4,24,729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। 28 जून को बूथ पर एवं 29 व 30 जून को छुटे हुए बच्चों को घर-घर में पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 1873 स्थाई बुथ, 79 ट्रांजिट बुथ, 16 मोबाईल टीम, एक 8 सदस्यी टीम सहित 1976 बुथ संचालित किए जाएंगे। अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपवाईजर फिल्ड में रहेंगे। हर बूथ पर पल्स पोलियो दवा पहुंचाने तथा दवा की गुणवत्ता को उच्च कोटि की बनाये रखने के लिए 137 सबडिपो की व्यवस्था की गई हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद के सदर अस्पताल तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 28 जून को प्रातः 08:00 बजे किया जायेगा। छुटे हुए बच्चों को 29 एवं 30 जून को टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डॉ रोहित गौतम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डॉ मंजु दास, डीपीसी रेखा कुमारी, सभी प्रखंड के एमओआईसी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...