1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा, अभिभावकों से 5 वर्ष तक के बच्चों के दवा पिलाने की अपील
धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने रविवार की सुबह धनबाद सदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के अगस्त्या सिन्हा, सनव, मिशिका, देवांशी को “दो बूंद जिंदगी की” खुराक पिलाकर देशव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
शुभारंभ करने के बाद उप विकास आयुक्त ने जिले के सभी अभिभावकों से उनके 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर आने वाली पीढ़ी को पोलियो से सुरक्षित करें।
उन्होंने कहा कि बरसात के बाद पोलियो का संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए इस देशव्यापी अभियान का शुभारंभ बरसात से पहले किया गया है। बताया कि पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 28 जून से 30 जून तक जिले के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 28 जून को 1976 बूथ पर एवं 29 व 30 जून को छुटे हुए बच्चों को घर-घर में पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए 1873 स्थाई बुथ, 79 ट्रांजिट बुथ, 16 मोबाईल टीम, एक 8 सदस्यी टीम सहित 1976 बुथ संचालित किए जाएंगे। अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपवाईजर फिल्ड में रहेंगे। हर बूथ पर पल्स पोलियो दवा पहुंचाने तथा दवा की गुणवत्ता को उच्च कोटि की बनाये रखने के लिए 137 सबडिपो की व्यवस्था की गई हैं।
बच्चों को दवा पिलाने से पूर्व उप विकास आयुक्त में दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया।
मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रोहित गौतम, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, एमओआईसी डॉ अनिता चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
Leave a comment