Home मनोरंजन रोते हुए एक्टर सतेंद्र सोनी का वीडियो वायरल, निर्माता पर गंभीर आरोप
मनोरंजन

रोते हुए एक्टर सतेंद्र सोनी का वीडियो वायरल, निर्माता पर गंभीर आरोप

Share
Video of weeping actor Satendra Soni goes viral; serious allegations against the producer.
Share

मुंबई पहुँच जारी किया धन्यवाद वीडियो कहा हम सुरक्षित हैं

Actor Satendra Soni : फिल्मों व वेब सीरीज से अपनी पहचान बना चुके अभिनेता सतेंद्र सोनी (Satendra Soni) का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैं। जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहें हैं। सतेंद्र ने अपनी आगामी फिल्म ‘पेड़ पालकी’ के निर्माता और निर्देशक पर मारपीट, फीस न देने और जबरदस्ती गाड़ी में घसीटकर बैठाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं। सोशल मीडिया जारी वीडियो किया गया बहुत ही भावुक हैं। जिसमें अभिनेता ने रोते हुए अपना दर्दनाक अनुभव और दर्द बयां किया है।

एक्टर सतेंद्र सोनी के बारे में

सतेंद्र सोनी एक भारतीय अभिनेता हैं। जिन्होंने किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ (2023) में ‘छोटू’ का किरदार किया और इसी से इन्हें एक पहचान मिली। सतेंद्र मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव सिहोरा के रहने वाले हैं। इन्होंने ‘बवाल’ (2023), ‘वनवास’ (2024), और ‘मिर्जापुर’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में भी अभिनय किया है। सतेंद्र सोनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर और स्थानीय मंचों से की थी। जो अब बड़े पर्दे तक पहुंच चुकी हैं।

सतेंद्र सोनी के अनुसार निर्माता से पैसे मांगने पर 10 मिनट में होटल से निकाला गया

सतेंद्र सोनी ने निर्देशक और निर्माता पुष्पेंद्र सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुष्पेंद्र सिंह जिन्होंने इससे पहले फिल्म ‘अजमेर 92’ बनाई थी। सतेंद्र ने बताया कि वह फिल्म ‘पेड़ पालकी’ की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के मैहर गए थे। सतेंद्र के जारी वीडियो के अनुसार शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें केवल 50,000 रुपये एडवांस दिए गए थे और बाकी की फीस शूटिंग के दौरान देने का वादा किया गया था। जिसके बाद पैसे मांगने पर होटल से 10 मिनट के अंदर निकाल दिया गया।

बीच सड़क पर मारपीट का आरोप, जबरदस्ती कार में घसीटा गया

सोशल मीडिया के कमेंट कर एवं वीडियो के जरिए सतेंद्र ने कहा कि “हम तीनों पैदल जा रहे थे, तभी डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रगति चौहान ने कार से हमारा पीछा किया। मुझे देखते ही दोनों ने बीच सड़क पर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। जब सह-कलाकार श्रीधर दुबे भैया मुझे बचाने के लिए आगे आए, तो डायरेक्टर ने उनके साथ भी मारपीट की।”

सतेंद्र ने आगे बताया, “इसके बाद मौका देखकर प्रगति चौहान ने मुझे घसीटते हुए कार की पिछली सीट पर जबरदस्ती बैठा दिया और मेरा मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगीं। उस वक्त मुझे ऐसा महसूस हो रहा था जैसे दिन-दहाड़े मेरी किडनैपिंग की जा रही हो।” अभिनेता ने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को आगाह करते हुए कहा कि यह पति-पत्नी की जोड़ी धोखेबाज है और कोई भी इनके साथ काम न करे।

पुनः वीडियो जारी कर सतेंद्र ने कहा हमलोग सुरक्षित हैं और मुंबई पहुंच चुके हैं

मामला गंभीर हैं और कई प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहें हैं। बहरहाल, एक और वीडियो सोशल मीडिया में जारी करते हुए सतेंद्र ने कहा कि हमलोग सुरक्षित हैं और मुंबई पहुंच चुके हैं। जिसमें उन्होंने कई कलाकारों एवं पुलिस प्रशासन सहित राजनेताओं को भी धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट किया कि इस संकट के समय में सभी का साथ मिला।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...