मुंबई : आर्या म्यूजिक ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सत्या एस पांडेय और सावन कुमार के भोजपुरी गीतों को सुन सकते हैं। हाल ही में एक साथ लगभग अर्धदर्जन से भी अधिक ऑडियो रिलीज किए हैं, जो भोजपुरी श्रोताओं के अनुसार बनी हैं। गानें के बोल हैं काहे प्यार कईलु, सुनर हो, चीनी के पानी, नगिनिया, दुबाराय गईल, गैर, अँचखा घायल धइले ना इत्यादि। जिनमें से कुछ गीतों को सत्या एस पांडेय और कुछ में सावन कुमार ने आवाज दी हैं। आर्या म्यूजिक ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ ही यूट्यूब सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। जबकि, आर्या डिजिटल ओटीटी भी हैं, जो स्मार्टफोन एवं स्मार्ट टीवी के लिए हैं। जिसमें वेब सीरीज, फिल्में और लाइव टीवी चैनल्स देख सकते हैं।
Leave a comment