Home झारखण्ड दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिसाल
झारखण्डराज्य

दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिसाल

Share
Divyang Shakti Foundation Trust sets an example of humanity.
Share

दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिसाल, दिव्यांग कुंदन पासवान के विवाह में की आर्थिक सहायता

धनबाद (झारखंड) : कतरास के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लिलोरी स्थान मंदिर परिसर में ‘दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट’ की ओर से सामाजिक सरोकार और मानवता की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली। ट्रस्ट की ओर से एक दिव्यांग कुंदन कुमार पासवान के विवाह के शुभ अवसर पर उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार (गिफ्ट) देकर अपना स्नेह जताया और उनके सुखी दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

वर-वधू को मिला संस्था का आशीर्वाद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संस्था के सचिव गोवर्धन रजक एवं सक्रिय सदस्य रमेश महतो सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शादी के जोड़े को शुभकामनाएं दीं। संस्था के सदस्यों ने कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर ऐसे जरूरतमंद भाई-बहनों का संबल बनना चाहिए ताकि कोई भी खुद को अकेला न समझे।

दिव्यांग भाई-बहनों की मदद के लिए हमेशा तैयार है ट्रस्ट – अशोक भुईयां

इस मौके पर दिव्यांश शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार भुईयां ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि
“हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा करना है। दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट भविष्य में भी दिव्यांग भाई एवं बहनों की शादी, शिक्षा या किसी भी अन्य जरूरत में सहयोग और मदद करने के लिए हमेशा सबसे आगे खड़ी रहेगी।”

इस पुनीत कार्य की स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की और संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ट्रस्ट के कई अन्य सदस्य और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या म्यूजिक पर सुनें सत्या एस पांडेय और सावन कुमार के गानें

मुंबई : आर्या म्यूजिक ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सत्या एस पांडेय और...

अनुमंडल दंडाधिकारी ने धनबाद विधानसभा के वॉलिंटियर्स को दिया प्रशिक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलओ की करेंगे सहायता धनबाद...

बच्चों का दो दिवसीय निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न

रांची (झारखंड) : बच्चों और युवाओं को सशक्त, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने...