Home झारखण्ड आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार को लेकर विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों ने की बैठक
झारखण्डराज्य

आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार को लेकर विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों ने की बैठक

Share
Displaced and affected villagers held a meeting regarding employment with an outsourcing company.
Share

धनबाद (झारखंड) : ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले मंगलवार को बड़की बौआ, सतिटाँड, सोरीटांड़, रंगुनी, मल्लाह बस्ती, गड़ेरिया सहित आस – पास के दर्जनों गांव के विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों द्वारा लगभग सैकड़ों की संख्या ईस्ट बसुरिया कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी सत्यम इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में रोजगार सहित मूलभूत जरूरतों जैसे पानी, बिजली इत्यादि को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया। अध्यक्षता दुलाल चंद्र बाउरी एवं संचालन दयानंद महतो ने किया। उपस्थित ग्रामीणों ने आपस में विचार विमर्श कर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की। इसके पश्चात कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मजदूर यूनियन नेता दुलाल बाउरी ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी दलालों के बल पर काम करना चाहती है। जिसका यहां के विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीण पुरजोर विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम करने का काम करेंगे।

विस्थापित ग्रामीण दयानंद महतो ने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज हैं। आउटसोर्सिंग कंपनी के झूठा आश्वासन पर चलने वाले नहीं है। इससे पहले भी जितनी आउटसोर्सिंग कंपनियों ने ईस्ट बसुरिया कोलियरी क्षेत्र में कार्य किया है, सभी ने प्रभावित एवं विस्थापित ग्रामीणों से वार्ता करके ही कार्य किया हैं। वार्ता के पश्चात ही निर्णय लिया जायेगा।

विस्थापित ग्रामीण ध्रुव महतो ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी नियम के अनुसार कार्य करें और ग्रामीणों की मांगों पर पहल करें। चूंकि, कंपनी में गुंडा तत्व एवं दलाल प्रवृत्ति के लोग हावी हैं। जिससे क्षेत्र में अशांति फैलने की संभावना है। ऐसे में आउटसोर्सिंग कंपनी विस्थापित – प्रभावित ग्रामीणों की मांगों पर विचार करते हुए कार्य करें। जिससे रोजगार सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ उन्हें मिल सकें, जो वास्तविक रूप में इसके हकदार हैं।

बैठक में मुखिया भीम लाल रजक, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक, दयानंद महतो, शिवनंदन महतो, देवनारायण महतो, भागीरथ महतो, दीपक महतो, संतोष रवानी, रंजीत प्रसाद, रमेश निषाद, महेश निषाद, अजय कुमार निषाद, गोपी निषाद, बिनोद रवानी, अरुण रवानी, संतोष साव, डब्लू बाउरी, करम बाउरी, शंकर कुम्हार, राजेश प्रसाद सिन्हा, महेंद्र निषाद, अरुण कुमार महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...