Home मनोरंजन बांग्ला वेब सीरीज SCAM बहुत जल्द आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज
मनोरंजन

बांग्ला वेब सीरीज SCAM बहुत जल्द आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज

Share
The Bengali web series 'SCAM' will be released on the Arya Digital OTT platform very soon.
Share

कलकत्ता : बांग्ला वेब सीरिज SCAM बनकर रिलीज को तैयार हैं। बहुत जल्द यह वेब सीरीज 5 एपिसोड में आर्या डिजिटल ओटीटी पर दर्शक देख सकेंगे। वेब सीरीज के शीर्षक से ही ज्ञात होता हैं कि यह धोखाधड़ी पर आधारित हैं। फ्रॉड कई तरह के होते हैं, लेकिन इस वेब सीरीज में किस तरह का फ्रॉड देखने को मिलेगा। इसका खुलासा रिलीज के बाद ही होगा।
वेब सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया हैं। जिसमें लिखा हुआ हैं ट्रस्ट इज द बिगेस्ट फ्रॉड अर्थात भरोसा सबसे बड़ा धोखा हैं। यह सत्य घटनाओं से प्रेरित कहानी पर आधारित हैं और उम्मीद हैं दर्शकों को यह सीरीज जरूर पसंद आएगी।
इस वेब सीरीज के निर्देशक पवनप्रीत सिंह, लेखिका शर्मिता दे, डीओपी श्याम ढाकी, निर्माता श्यामा फिल्म्स एंटरटेनमेंट, सह – निर्माता संजय, एडिटर सोनू, मेक अप आर्टिस्ट वर्षा राय हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...