उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यम कैम ऑन सार्वजनिक खरीद का सत्यापन से संबंधित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
धनबाद : ज़िला उद्योग केंद्र, धनबाद में विषयगत उद्यम कैम ऑन सार्वजनिक खरीद का सत्यापन का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में 35 उद्यमी ने भाग लिया ।
सर्वप्रथम जिला उद्योग केंद्र ईओडीबी प्रबंधक आदित्य चैधरी द्वारा उद्यमियों को विषयगत उद्यम कैम ऑन सार्वजनिक खरीद का सत्यापन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजना जैसे पीएमईजीपी, पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
डीडीएम नाबार्ड शिवांगी शुभम द्वारा नाबार्ड और खरीद से संबंधित जानकारी दी गई। फ्लोर मिल एसोसिएशन के सचिव कैलाश चंद्र गोयल द्वारा उद्योग की स्थापना के संबंध में स्टार्ट अप इंडिया एवं सिंगल विंडो सिस्टम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना है ।
मुख्य अतिथि के रूप में नाबार्ड डीडीएम शिवांगी शुभम, फ्लोर मिल एसोसिएशन के सचिव कैलाश चंद्र गोयल, जिला उद्यमी समन्वयक कुमारी नीलू एवं प्रखंड उद्यमी समन्वयक उपस्थित थे।
Leave a comment