Home झारखण्ड प्रेम विवाह को मिला सामाजिक आशीर्वाद, मंदिर में हुई प्रेमी युगल की विदाई
झारखण्डराज्य

प्रेम विवाह को मिला सामाजिक आशीर्वाद, मंदिर में हुई प्रेमी युगल की विदाई

Share
Love marriage receives social blessing; loving couple bids farewell at the temple.
Share

धनबाद : सोमवार को प्रेम विवाह कर एक युवक – युवती सुरक्षा की मांग को लेकर गोविंदपुर थाना पहुंचे।सूचना पाकर दोनों पक्षों के परिजन भी थाना पहुंच गये। काफी देर तक दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई और गांव के प्रबुद्ध लोगों की पहल पर सामाजिक सहमति बनी। जिसके बाद युवक – युवती को नजदीक के मंदिर ले जाकर आशीर्वाद दिलाया गया और युवती को उसके पति के साथ विदा कर दिया गया।
बताया जाता हैं कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसना गांव निवासी लखिकांत भंडारी का मधुबनी की एक स्वजातीय युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात बाजार में हुई थी और समय के साथ यह दोस्ती प्रेम में बदल गई।
परिजनों को संबंध की जानकारी मिलने के बाद युवती की मां ने उसका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया, ताकि दोनों के बीच बातचीत बंद हो सके। इसके बावजूद युवती अपनी सहेली के मोबाइल के माध्यम से प्रेमी के संपर्क में रही और दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे।
इसी दौरान दोनों ने घर छोड़ने का फैसला किया और प्रेम विवाह कर लिया। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दोनों सीधे गोविंदपुर थाना पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
प्रेमी युगल के थाने पहुंचने की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के लोग भी वहां पहुंच गए। युवती के माता-पिता इस रिश्ते का विरोध करते रहे और उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। थाना परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
स्थिति को देखते हुए गांव के प्रबुद्ध एवं सामाजिक लोगों ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों के बालिग होने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने का कानूनी अधिकार है। इसके बाद सामाजिक सहमति से दोनों को मंदिर ले जाकर आशीर्वाद दिलाया गया।
समझाने – बुझाने पर काफी देर के बाद दोनों परिवारों का गुस्सा शांत हुआ और अंततः सामाजिक सहमति के साथ युवती को उसके पति के साथ विदा कर दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में पूरा मामला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...