धनबाद में ‘झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 3,46,091 लाभुकों के बीच 259 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
सर्वजन पेंशन योजना के तहत 1,97,205 लाभुकों के बीच 60.96 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ सफ़ल भुगतान
धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद समाहरणालय के सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा ‘झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत जिले में माह अप्रैल 2026 से जून 2026 तक की कुल तीन माह की अवधि के लिए योजना का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत धनबाद जिले के विभिन्न प्रखण्डों और अंचलों को मिलाकर कुल 3,46,091 स्वीकृत मामलों में लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।
इस तीन महीने की समयावधि के लिए कुल 2,59,56,82,500.00 रुपये (दो सौ उनसठ करोड़ छप्पन लाख बयासी हजार पांच सौ रुपये) की राशि का भुगतान किया गया है।
प्रखण्डवार और अंचलवार लाभुकों की संख्या का विवरण इस प्रकार है –
प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर : 50,562
अंचल कार्यालय, झरिया : 44,387
प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा : 44,281
अंचल कार्यालय, धनबाद : 32,299
प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची : 27,021
प्रखण्ड कार्यालय, निरसा : 23,712
प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर : 21,390
प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल : 19,899
अंचल कार्यालय, पुटकी : 18,143
प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड : 16,677
प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी : 16,492
प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी : 9,740
अंचल कार्यालय, बाघमारा : 7,369
प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद : 6,925
अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड : 5,202
अंचल कार्यालय, बलियापुर : 1,137
अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर : 855
कुल लाभुक : 3,46,091
मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना : वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम त्रैमास (अप्रैल से जून 2026) के तहत 1,97,205 लाभुकों के बीच 60.96 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ सफ़ल भुगतान।
Leave a comment