Home झारखण्ड सदर अस्पताल में अब नियमित रूप से मिलेंगे चर्म रोग और ई.एन.टी. विशेषज्ञ
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल में अब नियमित रूप से मिलेंगे चर्म रोग और ई.एन.टी. विशेषज्ञ

Share
Dermatology and ENT specialists will now be available regularly at the Sadar Hospital.
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आम जनता की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए धनबाद के सदर अस्पताल में अब चर्म रोग तथा नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से अपनी सेवाएं देंगे।

इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ (ईएनटी स्पेशलिस्ट) डॉ. विजया बाला मुर्मू तथा चर्म रोग विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) डॉ. अलका कुमारी प्रत्येक ओपीडी दिवस पर मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे। रविवार को छोड़कर, सप्ताह के सभी कार्यदिवसों में मरीज इन डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं।

उपाधीक्षक ने बताया कि उपायुक्त की इस पहल से धनबाद और आस-पास के मरीजों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें इन बीमारियों के इलाज के लिए अक्सर निजी क्लीनिक या दूरदराज के अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते थे। अस्पताल प्रबंधन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ओपीडी समय के दौरान अस्पताल पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में ‘झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तीन माह का भुगतान

धनबाद में ‘झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 3,46,091 लाभुकों के...

उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यम कैम ऑन सार्वजनिक खरीद...

प्रेम विवाह को मिला सामाजिक आशीर्वाद, मंदिर में हुई प्रेमी युगल की विदाई

धनबाद : सोमवार को प्रेम विवाह कर एक युवक – युवती सुरक्षा...

जालान फैक्ट्री हादसे में घायल इलाजरत कर्मी की मौत

आक्रोशित लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद 8 लाख मुआवजा और एक...