Home Breaking News जेडीसीसी की दूसरी बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी पर बनीं सहमती
Breaking NewsTop Newsअंतर्राष्ट्रीयदिल्लीदुनियादेशराज्य

जेडीसीसी की दूसरी बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी पर बनीं सहमती

Share
Consensus reached on bilateral defense partnership at the second JDCC meeting.
Share

नई दिल्ली : भारत और रवांडा के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की दूसरी बैठक 6 और 7 जुलाई को नई दिल्ली में हुई। दोनों पक्षों ने सैन्य प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, चिकित्सा सहयोग और रक्षा उद्योगों के क्षेत्र में साझेदारी का विस्तार करने का निर्णय लिया।बैठक से निकलने वाली कार्य मदों के लिए समयसीमा के साथ एक कार्यान्वयन योजना पर भी सहमति व्यक्त की गई।

बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और संयुक्त बल विकास, प्रशिक्षण और सिद्धांत के प्रमुख (चीफ जे7-आरडीएफ मुख्यालय) ब्रिगेडियर जनरल लुई कानोबायर ने की।भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा विभाग, रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, विदेश मंत्रालय, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय और सेना के प्रतिनिधि शामिल थे।

जेडीसीसी की बैठक से अलग प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की।ब्रिगेडियर जनरल ने रक्षा सचिव को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के नए क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी।इसका उद्देश्य वर्त्तमान साझेदारी को और मजबूत करना है।

प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय रक्षा उद्योग के साथ भी बातचीत की और भारत के बढ़ते रक्षा औद्योगिक इकोसिस्टम, स्वदेशी क्षमताओं और तकनीकी प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। दोनों पक्षों ने रक्षा औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग के संभावित क्षेत्रों की पहचान की और दोनों देश भविष्य में  सहयोग में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने सेना अस्पताल (रेफरल एंड रिसर्च) का दौरा किया। उन्हें भारत की सैन्य चिकित्सा क्षमताओं, उन्नत स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे और रक्षा बलों के लिए स्थापित व्यापक चिकित्सा सहायता प्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रवांडा यात्रा के दौरान जुलाई 2018 में रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।जेडीसीसी की दूसरी बैठक का सफल आयोजन और संबंधित रक्षा साझेदारी को मजबूत करने, संस्थागत सहयोग बढ़ाने और घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...