Home झारखण्ड पूर्वी टुंडी सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने किया SIR कार्य का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
झारखण्डराज्य

पूर्वी टुंडी सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने किया SIR कार्य का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

Share
East Tundi Circle Officer Suresh Prasad Barnwal inspected the SIR work and issued strict instructions.
Share

मतदाता सूची पुनरीक्षण : पूर्वी टुंडी सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने किया SIR कार्य का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

धनबाद : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्य को पारदर्शी और गतिमान बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से रेस है। इसी कड़ी में गुरुवार को पूर्वी टुंडी के अंचलाधिकारी (सीओ) सह सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां चल रहे एसआईआर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से अब तक के काम की विस्तृत जानकारी ली।

प्रतिदिन 200 फॉर्म भरने का लक्ष्य, जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग

सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने कार्य में ढिलाई बरतने वालों को सख्त हिदायत देते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पंचायत सचिव हीरालाल नापित, मुखिया भीम लाल और पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक से भी इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग की अपील की।

“मतदाता सूची को त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए प्रतिदिन लगभग 200 फॉर्म भरवाने का लक्ष्य तय किया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीणों को जागरूक करें ताकि कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए।”

सुरेश प्रसाद वर्णवाल, सीओ सह एईआरओ

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं: अवैध निवासियों पर होगी कार्रवाई, भारतीयों को डरने की जरूरत नहीं

निरीक्षण के दौरान कई स्थानीय ग्रामीणों ने एईआरओ के समक्ष मतदाता सूची और पहचान पत्रों से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याओं व त्रुटियों को रखा। ग्रामीणों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा:

  • भारतीय नागरिकों को पूरा संरक्षण: जो भी व्यक्ति भारत देश का मूल निवासी है, उसका नाम मतदाता सूची से किसी भी हाल में नहीं कटेगा।
  • त्रुटियों में होगा सुधार: यदि किसी वैध भारतीय नागरिक के विवरण में कोई गलती या त्रुटि हुई है, तो आवश्यक दस्तावेज जमा कर उसे तुरंत ठीक किया जाएगा।
  • अवैध निवासियों पर कार्रवाई: जो लोग देश से बाहर के हैं और गलत तरीके (अवैध) से यहां रह रहे हैं, उनके नाम की पहचान कर मतदाता सूची से काटे जाएंगे।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी निष्पक्षता और सतर्कता के साथ एसआईआर प्रक्रिया को समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आजसू की अहम बैठक, 7-8 अगस्त को होगा दो दिवसीय युवा अधिवेशन

सुदेश महतो की अध्यक्षता में आजसू की अहम बैठक, 7-8 अगस्त को...

रॉयल्टी चालान की नई प्रक्रिया के विरोध में उतरे धनबाद के संवेदक

13 जुलाई को देंगे धरना, टेंडर का करेंगे बहिष्कार धनबाद: रॉयल्टी चालान...