Home बिहार एनसीसी कैडेट्स के लिए मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन
बिहारराज्य

एनसीसी कैडेट्स के लिए मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन

Share
Motivational workshop organized for NCC cadets
Share

‘हीरो’ राजन कुमार ने गुरु रजनी आरएन राजपाल को दी बधाई

बेगूसराय (बिहार): बरौनी (बेगूसराय) के निपानिया स्थित ओल्ड ट्रांजिट कैंप में ‘9 बिहार बटालियन एनसीसी’ के 8 दिवसीय कैंप के दौरान एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का मुख्य विषय ‘पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और इमोशनल इंटेलिजेंस’ (व्यक्तित्व विकास और भावनात्मक बुद्धिमत्ता) था।

इस सत्र को देश की जानी-मानी आध्यात्मिक गुरु, होलिस्टिक हीलिंग एक्सपर्ट, ट्रांसफॉर्मेशनल कोच और मोटिवेशनल स्पीकर गुरु रजनी आरएन राजपाल ने कंडक्ट किया। बांका, भागलपुर, मुंगेर और झारखंड से आए करीब साढ़े पांच सौ (550) एनसीसी कैडेट्स के लिए यह वर्कशॉप बेहद सफल और दूरगामी सिद्ध हुआ।

इस शानदार सफलता के लिए चर्चित अभिनेता व परफॉर्मर ‘हीरो’ राजन कुमार ने गुरु रजनी आरएन राजपाल को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राजन कुमार ने जताया आभार, कहा- “देश में लाती रहें बदलाव की लहर”

अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. पवन अग्रवाल के साथ देश-विदेश के कई बड़े कॉर्पोरेट वर्कशॉप्स का हिस्सा रह चुके हीरो राजन कुमार ने रजनी आरएन राजपाल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने बधाई देते हुए कहा:

“गुरु रजनी जी की प्रेरणादायक बातें और मार्गदर्शन एनसीसी कैडेट्स के भविष्य के लिए बेहद लाभप्रद साबित होंगे। युवाओं में इस तरह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना सराहनीय है। ईश्वर करे, वह इसी तरह समाज और देश में सकारात्मक बदलाव की लहर लाती रहें।”

वरिष्ठ सेना अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

4-5 जिलों के सैकड़ों बच्चों की सहभागिता वाले इस 8 दिवसीय कैंप में (जिसके अब 2 दिन शेष हैं) भारतीय सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वाले अधिकारियों में:

  • ब्रिगेडियर अरुण उनियाल (ग्रुप कमांडर, एनसीसी भागलपुर)
  • लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल (बटालियन भागलपुर)
  • कर्नल दीपक कुमार (कमांडिंग ऑफिसर, CO 9 बिहार)
  • सूबेदार मेजर शीतल सिंह (4 बिहार)
  • लेफ्टिनेंट तुषारकांत झा (4 बिहार)
  • लेफ्टिनेंट डॉ. प्रियंवदा कुमारी
  • 2nd ऑफिसर डॉ. कादम्बनी कुमारी
  • 2nd ऑफिसर पूनम कुमारी

कैडेट्स को मिले सफलता और मानसिक संतुलन के गुरुमंत्र

वर्कशॉप के दौरान गुरु रजनी आरएन राजपाल ने उपस्थित एनसीसी कैडेट्स में आत्म-जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कैडेट्स को अपनी खूबियों की पहचान करने, सकारात्मक सोच विकसित करने, हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर एक सशक्त मानसिकता बनाने के कई व्यावहारिक टिप्स दिए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...