Home झारखण्ड रांची में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
झारखण्डराजनीतिराज्य

रांची में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Share
Meeting of the Republican Party of India (Athawale) state executive committee concludes in Ranchi.
Share

26 जुलाई को होगी अगली बैठक रांची के प्रदेश कार्यालय में

रांची: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव ने की।

इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड में पार्टी संगठन के विस्तार और उसे धरातल पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश कमेटी के साथ-साथ अब जिला, प्रखंड और बूथ स्तर तक संगठन का तेजी से विस्तार किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी की अगली प्रदेश स्तरीय बैठक 26 जुलाई को रांची के प्रदेश कार्यालय में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में ये रहे उपस्थित: संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह, प्रदेश महासचिव देवी दयाल मुंडा, प्रदेश सचिव अजीत कुमार रवि, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप कुजूर, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण गोप, अयूब अंसारी, राम गुलाब महतो, किरण मेहता, पूजा देवी सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...