Home झारखण्ड रांची में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
झारखण्डराजनीतिराज्य

रांची में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Share
Meeting of the Republican Party of India (Athawale) state executive committee concludes in Ranchi.
Share

26 जुलाई को होगी अगली बैठक रांची के प्रदेश कार्यालय में

रांची: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव ने की।

इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड में पार्टी संगठन के विस्तार और उसे धरातल पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश कमेटी के साथ-साथ अब जिला, प्रखंड और बूथ स्तर तक संगठन का तेजी से विस्तार किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी की अगली प्रदेश स्तरीय बैठक 26 जुलाई को रांची के प्रदेश कार्यालय में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में ये रहे उपस्थित: संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह, प्रदेश महासचिव देवी दयाल मुंडा, प्रदेश सचिव अजीत कुमार रवि, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप कुजूर, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण गोप, अयूब अंसारी, राम गुलाब महतो, किरण मेहता, पूजा देवी सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद श्रम विभाग की बड़ी कामयाबी: 3 औद्योगिक विवाद सुलझे

आश्रितों और सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगी ₹55 लाख से अधिक की राहत...

रांची के कांके में प्राचीन मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, भारी आक्रोश!

कांके के संग्रामपुर में प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, इलाके में...

सोशल मीडिया पर BLO द्वारा पैसे मांगने की खबर पूरी तरह भ्रामक और अफवाह, जांच में हुई पुष्टि

धनबाद (झारखंड) : झरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 167 की...